मेलबर्न में भी है एक मुंबई
ND
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक उपनगर है, जिसका नाम मुंबई है। इसे यहाँ मुंबई कुक के नाम से पुकारा जाता है और यह ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर में प्रवासी लोगों का सबसे नया उपनगर है, जहाँ हर तीसरा और चौथा घर भारतीय परिवार का है।
वित्तीय प्लानर गोर्डन और बैंक में काम करने वालीं जूलिया डी सिल्वा अपनी बच्ची के साथ प्वाइंट कुक के अलामांडा एस्टेट में रहती हैं। द एज की खबर में जूलिया ने कहा कि हमने सुना है कि 1500 घरों में हर तीसरा या चौथा परिवार यहाँ भारतीय है। हमने यहाँ काफी भारतीयों को देखा है। वास्तव में वे इस जगह को मुंबई कुक पुकारते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार ओलिवर होम रियल एस्टेट ग्रुप ने 3500 लोगों का सर्वे किया और पाया कि घर खरीदने वालों में से 10 प्रतिशत भारत में जन्मे लोग थे। इसके बाद बारी आती है चीनी मूल के लोगों की और ब्रिटेन के लोग भी 3 प्रतिशत खरीददार हैं। श्रीलंकाई लोगों की संख्या सर्वे में 2.7 फीसदी पाई गई। सर्वे में पाया गया कि घर खरीदने वालों में 60 फीसदी ऑस्ट्रेलियाई थे।

