भारतीय डॉक्टर आरोपों से बरी
ND
पूर्व प्ले ब्वॉय मॉडल अन्ना निकोल स्मिथ की हत्या के मामले में एक ज्यूरी ने उसके मनोचिकित्सक क्रिस्टीन इरोशेविच तथा प्रेमी होवार्ड के स्टर्न को साजिश रचने का दोषी ठहराया लेकिन भारतीय मूल के डॉ. संदीप कपूर को सभी आरोपों से बरी कर दिया। डॉ. कपूर ने स्मिथ को कोई दवा खाने की सलाह दी थी।
नौ सप्ताह तक चली मामले की सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि आरोपी स्मिथ के ग्लैमर से प्रभावित थे और उसकी निजी जिंदगी तथा सिलेब्रिटी जगत से जुड़े रहने के लिए उन्होंने स्मिथ को दवाएँ उपलब्ध कराईं।
ज्यूरी ने इस बात का फैसला करने में 58 घंटे तक विचार-विमर्श किया कि क्या तीनों आरोपियों ने स्मिथ को मानसिक तथा शारीरिक दर्द से मुक्ति दिलाने के लिए उसे दवाएँ दीं या वे उसकी नशे की लत को बढ़ा रहे थे।
ज्यूरी ने डॉ. संदीप कपूर को सभी आरोपों से बरी कर दिया और कहा कि अभियोजन पक्ष उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मुहैया कराने में विफल रहा है जिससे यह साबित हो सके कि उसने मॉडल को अधिक खुराक दी। (भाषा)

