भारतीय छात्र के साथ मारपीट
ND
खबर में बताया गया है कि छात्र पर अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर हमला कर उसके साथ मारपीट की, लेकिन स्थानीय पुलिस ने कहा कि हमला नस्लवाद से प्रेरित नहीं था। पुलिस ने बताया कि छात्र सिडनी के पश्चिमी इलाके के आमोस स्ट्रीट में टहल रहा था कि उस पर पीछे से वार किया गया। पुलिस के क्राइम मैनेजर एडम्स फिलिप्स ने कहा कि इस बात के कोई प्रमाण नहीं है कि हमला नस्लीय था। हालाँकि पीडि़त की पहचान नहीं बताई गई है।

