1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

दो भारतीयों को मौत की सजा

मलेशिया अदालत
ND

मलेशिया की दो अलग-अलग अदालतों ने 12 किलोग्राम मादक पदार्थ ‘केटामाइन’ की तस्करी मामले में दो भारतीय नागरिकों को मौत की सजा सुनाई है।

संवाद समिति बरनामा ने कहा कि पहले मामले में यहां के उच्च न्यायालय ने दो वर्ष पहले 3.9 किलोग्राम केटामाइन की कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तस्करी करने के लिए समद मोहम्मद सुल्तान को मौत की सजा सुनाई।

न्यायाधीश मरिया अहमद ने 44 वर्षीय व्यापारी समद को 25 फरवरी 2009 को केटामाइन की तस्करी करने का दोषी पाया था। यह मादक पदार्थ उस आभूषण के बक्से में मिला जो समद के पास था।

समद ने अपने बचाव में कहा कि उसे मलेशिया के एक व्यापारी जफर से भारत से कुछ सामान लाने का आदेश मिला था। लेकिन वह जफर को अदालत में प्रस्तुत नहीं कर सका। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें