ट्रैफिक में फँसी निरुपमा राव
- मधुसूदन आनन्द
ND
टीवी के जरिए जनसंपर्क अभियान रूस में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो जल्दी बदलाव चाहते हैं ताकि रूस अमेरिका व योरप के अर्थों में आधुनिक बन सके। प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन 2012 के राष्ट्रपति चुनावों में खड़े होने के लिए एक टीवी कार्यक्रम के जरिए जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। माना जाता है कि वास्तव में वह एक प्रायोजित कार्यक्रम जैसा है जिसमें प्रश्नों का चुनाव सोच समझकर किया जाता है। इस कार्यक्रम में उठे सवालों के बाद ब्लादिमीर रिझकोव ने द मॉस्को टाइम्स में लिखा कि अगर आप यह उम्मीद करते हैं कि पुतिन अर्थव्यवस्था में सुधार लाएँगे तो कृपया यह उम्मीद छोड़ दीजिए।
नरूस के लोग सोवियत संघ की यादों पर आज गर्व नहीं ही करते। मीडिया को बिदा देते हुए हमारी दुभाषिया ने कहा कि हम अब सोवियत संघ नहीं हैं, हम अब रूस हैं। हमारे देश फिर आइए। सोवियत संघ के जमाने में मध्य एशिया के धर्मनिरपेक्ष मुस्लिम गणराज्य, जो आज कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान आदि के रूप में स्वतंत्र देश हैं।

