पुलिस अधिकारी के सामने क्यों दंडवत हुए भाजपा विधायक, वायरल हुआ वीडियो
Madhya Pradesh news in hindi : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के सामने दंडवत होते दिखाई दे रहे हैं। उनका आरोप है कि कुछ अन्य पुलिसकर्मी गुंडों से उसकी हत्या करवाना चाहते हैं।
इस वीडियो में विधायक प्रदीप पटेल मऊगंज जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अनुराग पांडे के सामने फर्श पर लेटे नजर आ रहे हैं। उनका चेहरा नीचे की तरफ है और दोनों हाथ फैले हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियों में मऊगंज के विधायक पटेल को पांडे से यह कहते हुए सुना जाता है कि उन्होंने और अन्य पुलिस अधिकारियों ने गुंडों से उनकी हत्या करने के लिए कहा है। वीडियो में पांडे सत्तारूढ़ दल के विधायक के आरोपों का खंडन करते दिखाई दे रहे हैं।मऊगंज विधायक माननीय श्री @PradeepPatelBJP जी को जान से मारने का रखा गया ईनाम। पुलिस प्रशासन से जान बचाने की लगाई गुहार।@ChouhanShivraj @drajaysinghbjp @jitupatwari @drajaysinghbjp @OfficeOfKNath @KamalPatelBJP @narendramodi @prahladspatel @rshuklabjp pic.twitter.com/sDd5cEv1e8
— Neelesh Patel (@Neelesh72038844) October 9, 2024
Edited by : Nrapendra Gupta

