सोनिया के आडवाणी पर हमले जारी
भाजपा के मजबूत नेतृत्व वाले नारे पर प्रहार करते हुए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी के गृहमंत्री रहते देश पर कई आतंकवादी हमले हुए, जिसमें संसद पर हमला भी शामिल है।
गाँधी ने उत्तरी महाराष्ट्र के डोंडैचा में एक रैली में कहा शायद उनकी मजबूत नेता की परिभाषा यह है कि उनके गृहमंत्री और उप-प्रधानमंत्री रहते संसद सहित देश पर कई आतंकवादी हमले हुए और गिरफ्तार आतंकवादियों को रिहा कर मेहमान की तरह कंधार ले जाया गया।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी और राजीव गाँधी की हत्या का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आतंकवाद के प्रति कड़ा रुख अपनाने के लिए पार्टी को किसी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
रायबरेली से चुनाव लड़ रहीं सोनिया ने कहा कि एक तरफ आपके पास कांग्रेस है, जो सभी को साथ लेकर विकास के रास्ते पर चलती है। दूसरी तरफ वे लोग हैं, जिन्होंने समाज में जहर फैलाया है और घृणा की राजनीति करते हैं।
अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर संप्रग सरकार को एक कदम आगे बताते हुए सोनिया ने कहा कि पहली बार उनके मामलों को देखने के लिए एक अलग मंत्रालय का गठन किया गया।
उन्होंने कहा कि सच्चर कमिटी का गठन इसलिए किया गया था कि उसकी अनुशंसाओं को लागू किया जा सके।