1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
  6. लालू संयम बरतें-आईयूएमएल

लालू संयम बरतें-आईयूएमएल

कांग्रेस
कांग्रेस के एक प्रमुख मुस्लिम सहयोगी ने रविवार को कहा कि राजग अध्यक्ष लालूप्रसाद को बाबरी मस्जिद विध्वंस के बारे में टिप्पणी करते समय संयम बरतना चाहिए, क्योंकि सोनिया गाँधी ने सबसे पहले इस घटना पर खुले तौर पर खेद व्यक्त किया था।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के अध्यक्ष तथा केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ई.अहमद ने कहा लालू को अपने बयान में अधिक संयम का परिचय देना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी अकेली ऐसी नेता हैं, जिन्होंने खुले तौर पर बाबारी मस्जिद को गिराए जाने पर खेद व्यक्त किया था।

बाबरी मस्जिद को गिराए जाने के लिए कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराने की राजद अध्यक्ष लालूप्रसाद की टिप्पणी पर अहमद ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि पाँच वर्षों तक संप्रग गठबंधन का हिस्सा बने रहने के बावजूद लालूप्रसाद ऐसी टिप्पणी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा मुझे लालूप्रसाद की धर्मनिरपेक्ष छवि के बारे में कोई संदेह नहीं है, लेकिन इस समय ऐसी टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें