1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

38 साल का हुआ मोबाइल फोन

आईटी
ND
वाशिंगटन 05 अप्रैल, आज हर एक आदमी के हाथ की शोभा बढा रहे मोबाइल फोन की नित नई तकनीकी के बारे में लोग बहुत कुछ जानते है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका इस्तेमाल सबसे पहले मार्टिन कूपर ने तीन अप्रैल वर्ष 1973 में किया था और तब इस नए नवेले फोन का वजन एक किलोग्राम से अधिक का था1

तारीख के हिसाब से देखें तो मोबाइल फोन की उम्र अब 38 साल की हो गई है और इसने गत रविवार को 39 वें वर्ष में प्रवेश कर लिया दुनिया में अन्य कोई दूसरा उपकरण इतनी तेजी से आगे नहीं बढा है जितना कि मोबाइल फोन1 इस मशीन ने दुनिया की दूरी को मिटा कर पृथ्वी को एक खगोलीय गाँव में तब्दील कर दिया है।

मोटोरोला कंपनी के मोबाइल का प्रयोग करने वाले पहले इंसान मार्टिन कूपर ने जब इस उपकरण का इस्तेमाल किया था तो उनकी उम्र 44 साल की थी1 उन्होंने इस कंपनी के पहले प्रोटोटाइप डायना टेक के जरिए दुनिया की पहली मोबाइल काल की। दुनिया भर के पत्रकारों और संवाददाताओं के सामने उन्होंने इस मशीन के नम्बरों को दबाया और अपने कान से इस मशीन के एक सिरे को लगाया। यह कॉल बैल लैब्स के शोध विभाग के प्रमुख डॉ. जो ए इंजेल को की गई थी।

मौजूदा दौर के मोबाइल फोनों का वजन जब लगातार कम होता जा रहा है तब यह सोचना भी हास्यापाद ही लगता है कि पहले मोबाइल फोन का वजन एक किलो एक सौ ग्राम का था।

जीवन के 82 वसंत देख चुके कूपर सार्वजनिक जीवन में अभी भी सक्रिय हे और वह प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभी भी अपना योगदान दे रहे है। (वार्ता)
लेखक के बारे में
वार्ता