1. खबर-संसार
  2. »
  3. वेबदुनिया सिटी
  4. »
  5. इंदौर

सूने घर से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

इंदौर समाचार
घर सूना छोड़ परिवार सहित घ्‌मने जाना एक परिवार को महँगा पड़ गया। चोर सवा लाख रुपए से ज्यादा के माल पर हाथ साफ कर गए।
थाना राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार चोरी की घटना जवाहर कॉलोनी निवासी सुरेश पिता शांतिकुमार श्रीवास्तव के यहाँ हुई। वे परिवार सहित बाहर गए थे। सोमवार को लौटे तो मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला व भीतर सामान बिखरा मिला। चोर अलमारी में रखे सोने-चाँदी के जेवरात चुरा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत सवा लाख रुपए के लगभग बताई जा रही है। पुलिस जाँच कर रही है। चोरी की एक अन्य वारदात मल्हारगंज थाना क्षेत्र में विंध्याचल नगर निवासी ललित पिता अशोक के यहाँ हुई। चोर उनके घर से सोने-चाँदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। चोरी गए माल की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।
महँगी कार उड़ाई : थाना विजय नगर पुलिस के अनुसार स्कीम नंबर 54 निवासी विनय कुमार सूर्यवंशी की बोलेरो कार अज्ञात बदमाश चुरा ले गए हैं। पुलिस ने कार की तलाश शुरू कर दी है। -नप्र
लेखक के बारे में
Naidunia