सुंदर घर को रखें स्वच्छ भी
सेहत के लिए जरूरी है साफ-सुथरा आवास
ND
घर के कमरों को स्वच्छ रखने के साथ ही यह भी बेहद जरूरी है कि वहां रखी चीजों को अत्यंत आकर्षक और व्यवस्थित ढंग से रखा जाए। यदि कमरे में चीजें साफ-सुथरी और व्यवस्थित ढंग से रखी हों तो इसका मन पर अत्यंत सकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे माहौल में रहने वाला व्यक्ति प्रसन्नचित रहता है और यह तन मन को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। घर में सकारात्मक उर्जा के लिए कमरे पूरी तरह साफ-सुथरे होने चाहिए।
ND
यदि किसी कमरे में कूड़ा कचरा पड़ा हो या धूल के कणों की भरमार हो तो यह शरीर के लिए भी काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। कमरा व्यवस्थित रखने की आदत व्यक्ति की सुलझी हुई सोच की भी परिचायक होती है। घर के कमरों में कबाड़ और मैली-कुचैली चीजों को नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता है।

