1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर

वास्तु से दूर करें घर क‍ी अशांति

वास्तु
ND
ND
घर का आग्नेय कोण नीचा हो तो वहाँ रहने वाले अग्नि भय, शत्रु-भय एवं घर के स्वामी द्वारा अनैतिक कार्य करने से मानसिक परेशानियों से ग्रस्त रहते है।

जिस घर का आगे का भाग टूटा हुआ, प्लास्टर उखड़ा हुआ या सामने की दीवार में दरार, टूटी-फूटी या किसी प्रकार से भी खराब हो रहा हो तो उस घर की मालकिन का स्वास्थ्य खराब रहता है। उसे मानसिक अशांति रहती है और हमेशा अप्रसन्न व उदास रहती है।

जिन घरों में रसोईघर या बाथरूम एक लाईन में बने होते है उस परिवार के मुखिया के भाई की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है एवं उनकी कन्या संताने अशांत और अप्रसन्न रहती हैं।