कमरे की सजावट में करें प्रयोग
ND
NDड्रॉइंग रूम की सजावट में चित्रों का भी अहम योगदान है। अभी थीम डेकोरेशन प्रचलन में है। पहले थीम का चुनाव करें, फिर दीवार को चित्रों से सजाएँ। आपका थीम पुराने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों के संग्रह से लेकर जीव-जंतु, प्राकृतिक दृश्य या कलात्मक पेंटिंग तक हो सकती हैं।
दीवार अगर बड़ी हो और तस्वीरें छोटी-छोटी तो उसे कलात्मक ढंग से सजाएँ। ड्रॉइंग रूम में अगर दो खिड़कियों के बीच लंबा गैप हो तो वहां लंबी तस्वीरों की जगह चौड़ी तस्वीरों का प्रयोग करें। ऐसा करने से कमरा खाली-खाली नहीं लगेगा।

