1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर

आपका घर और केन का फर्नीचर

वामा
फर्नीचर भी घर की साज-सज्जा का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। बदलते समय के अनुसार फर्नीचर का डिजाइन भी बदलता रहा है। आजकल लकड़ी के फर्नीचर के साथ-साथ केन (बाँस) से बना फर्नीचर भी घरों की शान बढ़ा रहा है। ि‍ि‍ि‍ाा

केन से बने इस फर्नीचर की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दीमक नहीं लगती। जबकि लकड़ी के फर्नीचर में हमेशा दीमक लगने का खतरा बना रहता है। दीमक न लगने की वजह से केन का फर्नीचर लकड़ी के फर्नीचर से अधिक टिकाऊ होता है। केन से बना फर्नीचर लकड़ी के फर्नीचर से कम सुंदर नहीं होता।

इस फर्नीचर में आपकों कुर्सी से लेकर अलमारी तक मिल जाती है। इसके अलावा केन के डाइनिग टेबल सेट, सोफा, टेबल भी बाजार में उपलब्‍ध हैं। केन के फर्नीचर पर पॉलिशिंग करके इसे चमकदार और आकर्षक बनाया जाता है।