1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार

फूल उम्मीद के खिले होते

चाँद शुक्ला हदियाबादी

फूल
NDND
दरमियाँ यूँ ना फासले होते

काश ऐसे भी सिलसिले होते

हमने तो मुस्करा के देखा था

काश वो भी ज़रा खुले होते

जिन्दगी तो फरेब देती है

मौत से काश हम मिले होते

अब के चारों तरफ़ अँधेरा है

दीप उम्मीद के जले होते

हम जुबाँ पे न लाते उनकी बात

होंठ अपने अगर सिले होते

अपनी हम कहते उनकी भी सुनते

शिकवे रहते न फ़िर गिले होते

काश अपने उदास आँगन में

फूल उम्मीद के खिले होते

कट ही जाती सफर की लम्बी रात

"चाँद" तारों के काफिले होते

साभार : स्वर्ग विभा