कड़े मुकाबले में हारुन
भाजपा के सोढ़ी से कांटेदार टक्कर
नई दिल्ली। गुलाबी चेहरे पर चुनावी थकान, फूलों के रंग से रंगीन हुआ सफेद कुर्ता, समर्थन खोजती निगाहें और पेशानी पर चिंता की लकीरें। ये हैं सूबे के परिवहन मंत्री हारुन यूसुफ।
तीन बार के चुनावी चैम्पियन रहे इस नौजवान कांग्रेसी नेता को अपनी चौथी पारी में भाजपा के मोतीलाल सोढ़ी और उनसे ज्यादा परिसीमन से पैदा हुई परेशानी की कड़ी चुनौती झेलनी पड़ रही है। हालाँकि यह चुनौती इतनी भी जोरदार नहीं कि यूसुफ को बेहाल कर दे। लेकिन उन्हें जोरदार मेहनत जरूर करनी पड़ रही है। बल्लीमारान इलाके से पिछले तीन चुनाव लगातार जीते दिल्ली सरकार के इस मंत्री के इलाके में परिसीमन के बाद पहाड़गंज और नबी करीम का काफी हिस्सा जुड़ गया है। उनके लिए यह इलाका नया तो है ही, यहाँ पिछले पांच वर्षों में भाजपा विधायक के तौर पर सोढ़ी द्वारा कराए गए कार्यों का भी असर है।
इलाके के मुसलमान मतदाता पारंपरिक तौर पर युसूफ के समर्थक हैं। लिहाजा, उम्मीद की जा रही है कि इस दफे भी उनके वोट कांग्रेस प्रत्याशी को मिल सकते हैं। लेकिन यहाँ से बसपा और राजद ने भी मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इसीलिए यह आशंका जताई जा रही है कि यदि मुस्लिम वोटों का विभाजन हुआ, तो युसूफ के लिए परेशानी जरूर खड़ी हो सकती है। दूसरी ओर, भाजपा के मोतीलाल सोढ़ी खुद ही पहाड़गंज में रहते हैं। यहाँ की हर गली, हर नुक्कड़ पर उनके समर्थक मौजूद हैं। बताते हैं कि नबी करीम इलाके में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए भी उन्होंने काफी काम किया है। इसलिए उनके पीछे भी समर्थकों का हुजूम मौजूद है। हालाँकि सोढ़ी के इलाके में भी कांग्रेस के परम्परागत वोट मौजूद हैं।
शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सभा भाजपा प्रत्याशी के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित सिंघाड़ा चौक पर आयोजित की गई। यहाँ भीड़ बहुत जोरदार तो नहीं दिखी लेकिन बहुत कम भी नहीं थी। लोग अपने मकानों की छतों पर खड़े होकर श्रीमती दीक्षित व युसूफ की तकरीर सुन रहे थे। बल्लीमारान क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में युसूफ की पदयात्राएँ जारी हैं। लेकिन जब इलाकाई लोगों को टटोलने की कोशिश की गई, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से किसी खास प्रत्याशी के पीछे गोलबंद होने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि अभी तो चुनाव में एक सप्ताह का समय बाकी है। (नईदुनिया)