1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. गुरु-मंत्र

क्वार्टर लाइफ क्राइसिस-1

करियर
ND
दुनियाभर में ग्लोबलाइजेशन के कारण अस्तित्व में आई नई इकोनॉमी ने कॉम्पिटिशन का एक नया दौर शुरू किया है। इस दौर में पैदा हुई अनस्टेबलिटी, इंसिक्योरिटी और बढ़ते प्रेशर ने एक नई तरह की साइक्लॉजिकल डिसीज को जन्म दिया है, जिसे एबी विल्नर और एलेक्जेंडरा रोबिन्स ने अपनी किताब 'यूनिक चैलेंजेस ऑफ लाइफ इन योर ट्वेंटीज' में 'क्वॉर्टर लाइफ क्राइसिस' के नाम से पुकारा है।

चूँकि नई इकोनॉमी की पहली लैब यूरोप और अमेरिका थी, इसलिए सबसे पहले इसके दुष्परिणाम भी वहीं पाए गए, लेकिन जैसे-जैसे हमारे अपने देश में यह इकोनॉमी पैर पसार रही है, उससे यह मुश्किल हमारे यहाँ भी युवाओं में पेश आ रही है। पश्चिम में इस फिनॉमिना को सबसे पहले जनरेशन एक्स में पहचाना गया। हमारे देश में 1985 और उसके बाद की पीढ़ी इसकी शिकार हो रही है।

तेजी से बढ़ती भौतिकता, स्पेशल होने की चाह और गलाकाट कॉम्पिटिशन के बीच खुद को बनाए रखने और करियर की सीढ़ि‍याँ चढ़ते जाने के चैलेंज ने युवाओं के सामने इंसिक्योरिटी, डिप्रेशन, ऊब, हताशा और अर्थहीन लाइफ का अंधेरा संसार खोलकर रख दिया है।

उम्र के जिस दौर में जीवन खुद ही एक नशा हो सकता हो, उसी दौर में युवा तरह-तरह की मेंटल प्रॉब्लम का शिकार हो रहे हैं। क्वॉर्टर लाइफ क्राइसिस किशोरावस्था के बाद आने वाले बड़े परिवर्तनों, जो कि आमतौर पर 20 और 30 वर्ष की उम्र के आसपास होते हैं के दौरान महसूस किए जाते हैं और इससे इन दिनों देश का कॉर्पोरेट वर्ल्ड जूझ रहा है।

एकाएक यह अनुभव कि दोस्तों का साथ और उनकी नकल अर्थहीन है, मृत्युबोध का उदय होना, अपने माता-पिता पर समय के निशान देखना और महसूस करना कि उसका अगला शिकार आप हैं। शादी और करियर के बीच भी वे दुविधा की स्थिति से जूझते रहते हैं। चूँकि वे स्वयं स्पष्ट नहीं रहते हैं, इसलिए वे किसी भी तरह के कमिटमेंट से भी डरते हैं।

यह अनुभव कि सब कुछ अर्थहीन है, मौजूदा उपलब्धि से असंतुष्ट होना, अपनी नौकरी से असंतुष्ट होना, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सोशल इंटरेक्शन को लेकर ऊब पैदा होना, स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी के दिनों को लेकर नॉस्टेल्जिक होना, यह अहसास कि हर कोई कम से कम मुझसे तो बेहतर ही है, या और भी।

टू बी कंटीन्‍यू...