1. सामयिक
  2. »
  3. बीबीसी हिंदी
  4. »
  5. बीबीसी समाचार

यूरोप की सबसे बड़ी लॉटरी

यूरोमिलीयन्स
BBC
यूरोप की अब तक की सबसे बड़ी लॉटरी में 16 करोड़ 10 लाख पाउंड जीता गया है। इस लॉटरी का नाम है यूरोमिलीयन्स जैकपॉट। जीतने वाले की लॉटरी टिकट के पांचों मुख्य नम्बर और दो लक्की स्टार नम्बर मिलने के बाद ये जैकपॉट जीता गया।

ये अभी तक पता नहीं चला है कि ये लॉटरी किसी एक व्यक्ति ने जीता है या किसी एक संगठन ने। अभी तक ये भी नहीं पता चला है कि ये ब्रिटेन के किस भाग में रहते हैं। जीत की राशी जो कि विजेता को मिलेगी वो है 161,653,000 पाउंड।

जश्न : नैशनल लॉटरी के प्रवक्ता का कहना था, 'ये तो अचंभित करने वाली खबर है। हम सब बेहद खुश हैं कि ब्रिटेन के ही निवासी ने पूरे के पूरे 18 करोड़ 50 लाख यूरो की रकम जीती है जो कि पाउंड में 16 करोड़ 10 लाख बनती है।'

ये पूरे यूरोप की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले पिछले अक्टूबर में एक बेनाम टिकटधारी ने 11 करोड़ 30 लाख पाउंड जीता था।

प्रवक्ता ने कहा कि जीत की खुशी अभूतपूर्व है, 'हमने जश्न की पूरी तैयारी कर ली है। ठंडी शैंपेन के साथ हम विजेता का नेशनल लॉटरी मिलिनियरस क्लब में स्वागत करेंगे'।

पिछले अक्टूबर में जिस लॉटरी टिकटधारी ने ये लॉटरी जीती थी उनका विवरण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है कि वो एक व्यक्ति विशेष है या कि कोई समूह। जो भी हो हम और आप तो बस गिनती करने की कोशिश करें कि आखिर इस रकम में कितने शून्य होते हैं।