9/11 से जुड़ा ऑडियो जारी
वर्ष 2001 में 11 सितंबर के दिन न्यूयॉर्क में हुए हमले का नया ऑडियो जारी हुआ है। ये ऑडियो सैन्य अधिकारियों और अन्य अधिकारियों के हैं जो उस दिन की अफरातफरी को दर्शाता है।
इसी विषय पर अन्य खबरें9/11 के दस साल...जो जूझ रहे हैं स्वास्थ्य समस्याओं से दस साल बाद अमेरिका कितना सुरक्षित होगा? इसमें एक फ़्लाइट एटेनडेंट की मदद की गुहार है और साथ में डिक चेनी के उस निर्देश का जिक्र है जिसमें उन्होंने विमानों को मार गिराने की बात की थी।
एक अपहरणकर्ता मोहम्मद अता की धमकियाँ भी सुनी जा सकती हैं। ये ऑडियो 9/11 आयोग के लिए तैयार किया गया था। ज्यादातर बातें लिखित रूप में प्रकाशित की जा चुकी हैं।
रिकॉर्डिंग में अमेरिकन एयरलाइन्स के फ़्लाइट नंबर 11 की फ़्लाइट एटेनडेंट बेटी का फ़ोन कॉल भी है।
वे बोल रही हैं, बिजनस श्रेणी में किसी को स्टैब किया गया है। पता नहीं, लगता है कि हमारा अपहरण किया जा रहा है।
अपहरणकर्ता मोहम्मद अता को बोलते हुए सना जा सकता है, कोई हिलेगा नहीं, ऐसे में सब ठीक रहेगा। अगर किसी ने कुछ करने की कोशिश की तो आपको नुकसान हो सकता है और विमान को भी। चुपचाप बैठे रहें।
ज्यादातर रिकॉर्डिंग फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की है। जब विमान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकरा चुका था तो उसके बाद ऑडियो में सुना जा सकता है कि कन्ट्रोलर एक और विमान की बात कर रहे हैं जो मैनहेटन जा रहा है।
ऑडियो में एक आवाज है जो बोल रही है, एक और विमान अभी-अभी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकराया है। फिर कोई कहता है," पूरी इमारत बिखर गई है।
अफरातफरी के आलम में जब कुछ फाइटर जेट पूर्व की ओर उड़ान भरते हैं तो एक सैन्य कमांडर उन्हें जल्द से जल्द वॉशिंगटन आने का आदेश देते हुए सुने जा सकते हैं।
आखिरी विमान यूनाइटेड 93 के पेनसल्वेनिया में गिरने से पहले मेजर केविन ये कहते हुए सुने जा सकते हैं, "मुझे इस बात की परवाह नहीं कि आप कितनी खिड़कियाँ तोड़ देते हैं।'