1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (4.10.2010)

आज के मुहूर्त (4.10.2010)

सोमवार, 4 अक्टूबर 2010

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- आश्विन, पक्ष- कृष्ण, तिथि- एकादशी दिन 2.10 पश्चात द्वादशी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- शव्वाल, तारीख- 25, नक्षत्र- आश्लेषा दिन 3. 47 पश्चात मघा, योग- साध्य मंगलरात्रि 01.18 पश्चात शुभ, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चन्द्रमा- सिंह राशि में दिन में 3.47 पर प्रवेश करेंगे।

ग्रह योग- श्राद्ध पक्ष जारी है।

दिन- सामान्य।

दिशाशूल- पूर्व दिशा में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- किसी संत के निमित्त अन्न दान करें।

दिन का पर्व- एकादशी श्राद्ध, द्वादशी श्राद्ध, इंदिरा एकादशी।

उपयोगी ज्ञान- जानबूझ कर पितरों के निमित्त श्राद्ध कर्म नहीं करने से क्रमश: पतन होता है।

शुभ समय- दिन 11.30-12.26, सायं 4.46-5.58। श्राद्ध का समय दिन 11.55-2.10।

सुझाव- यदि जरूरी नहीं हो तो प्रातः 7.48-09.17 के बीच मंगल कार्य टालें।