सम्बंधित जानकारी
- Gopashtami 2021 : गोपाष्टमी का महत्व, पूजा विधि, आरती और कथा
- गोपाष्टमी 2021 : इस दिन करते हैं इस तरह गाय की पूजा, जानिए 10 काम की बातें
- गोपाष्टमी 2021 : गाय पर 25 अद्भुत जानकारियां
- 12 नवंबर 2021 को गोपाष्टमी : जानिए कैसे करें पूजन, पढ़ें आसान विधि
- गाय के धार्मिक महत्व की 17 बातें जो आप नहीं जानते हैं
गोपाष्टमी पर पढ़ें गाय माता की यह आरती
शुक्रवार को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। यहां पढ़ें श्री गौमाता की पवित्र आरती-
गौ माता की आरती-
ॐ जय जय गौमाता, मैया जय जय गौमाता
ॐ जय जय गौमाता, मैया जय जय गौमाता
जो कोई तुमको ध्याता, त्रिभुवन सुख पाता
सुख समृद्धि प्रदायनी, गौ की कृपा मिले
जो करे गौ की सेवा, पल में विपत्ति टले
आयु ओज विकासिनी, जन जन की माई
शत्रु मित्र सुत जाने, सब की सुख दाई
सुर सौभाग्य विधायिनी, अमृती दुग्ध दियो
अखिल विश्व नर नारी, शिव अभिषेक कियो
ममतामयी मन भाविनी, तुम ही जग माता
जग की पालनहारी, कामधेनु माता
संकट रोग विनाशिनी, सुर महिमा गाई
गौ शाला की सेवा, संतन मन भाई
गौ मां की रक्षा हित, हरी अवतार लियो
गौ पालक गौपाला, शुभ संदेश दियो
श्री गौमाता की आरती, जो कोई सुत गावे
पदम् कहत वे तरणी, भव से तर जावे।
ALSO READ: गोपाष्टमी 2021 : गाय पर 25 अद्भुत जानकारियां
