सम्बंधित जानकारी
- क्या कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रहे हैं भाजपा के 'स्लीपिंग सेल'? कांग्रेस नेता का सनसनीखेज बयान
- शयन पाद संचालन : तोंद होगी गायब और पचने लगेगा खाना
- सोते समय ज्यादा पसीना आने से हो सकता है कैंसर, टीबी का खतरा, रिपोर्ट से बड़ा खुलासा
- वास्तु टिप्स : सोते समय सिरहाने क्या रखें और क्या न रखें, जानिए
- बेहतर नींद के लिए अपना सकते हैं यह 10 उपाय
नींद नहीं आती है तो आजमाएं मात्र 5 उपाय
कई लोगों को देर रात तक नींद नहीं आती है। ज्यादा समय तक यह बीमारी होने से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। नींद नहीं आते के कई कारण है- जैसे तनाव, अवसाद, कैफीन, निकोटिन और अल्कोहल, देर तक मोबाइल या टीवी देखना, सोने से कुछ समय पहले ही भोजन करना, सोने का अनियमित समय, अत्यधिक दवाओं का सेवन, शारीरिक दर्द आदि। नींद आ जाएगी, आजमाएं मात्र 5 उपाय।
नींद आ जाने के 5 उपाय | 5 ways to fall asleep:
1. भोजन में बदलाव कर उत्तम भोजन करें। रात का भोजनहल्का फुल्का करें।
2. सुबह और शाम को टहलना शुरू करें, कम से कम 2500 स्टेप।
3. नियमित रूप से खाली पेट सूर्य नमस्कार करें कम से कम 12 बार।
4. सोने से पूर्व अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें कम से कम 5 मिनट।
5. योग निद्रा में सोएं या बेहतर बिस्तर और स्थिति में सोएं। सोते वक्त श्वास पर ध्यान दें कि वह किस तरह भीतर जा रही है और बाहर निकल रही है।
लाभ : मात्र एक माह तक उपरोक्त अभ्यास करने से गहरी नींद आने लगेगी।
सोने के संबंध में हिदायत | instructions regarding sleep:
1. दक्षिण दिशा में पैर करके ना सोएं।
2. तामसिक भोजन ना करें रात में हल्का भोजन ही करें।
3. दिन या दोपहर में सोना छोड़ दें।
4. किसी भी प्रकार का नशा या दवाई का सेवन ना करें।
5. सोने से पूर्व अपनी चिंताओं और चिंतन को ताक में रखकर सोएं, क्योंकि जितना महत्वूर्ण भोजन, पानी और श्वांस लेना है उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण नींद लेना है।
6. रात में देर तक जागना और सुबह देर से उठना छोड़ दें। नींद का टाइमिंग बिगड़ने से नींद की कमी हो जाती है।
