Yoga for beauty of body | योगा फॉर ब्यूटी ऑफ बॉडी
FILE
*फेस शाइन : चेहरा का रंग कुछ भी हो लेकिन यदि चेहरे पर लावण्य या चमक है तो आप सभी को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम हैं। चेहरे की चमक का संबंध हमारे पेट और मुँह की पवित्रता से होता है। दोनों की शुद्धि के लिए चार उपाय हैं। यह चारों करना आवश्यक है, लेकिन किसी योग शिक्षक से सिखकर।
1.पहला शंख प्रक्षालन 2. मुँह संबंधी सूक्ष्म व्यायाम और ब्रह्ममुद्रा 3.सर्वांग आसन एवं शीर्षासन और 4. जलनेति तथा कपालभाँति प्राणायाम। इसके बाद आप सिर्फ पाँच मिनट का ध्यान करें।
*ब्यूटी ऑफ बॉडी : बदन झरहरा हो तो आकर्षण और बढ़ जाता है। इससे शरीर स्वस्थ और सुंदर बना रहता है। बदन की सुंदरता या दमक का संबंध हमारी रीढ़ और माँस से होता है। यदि अनावश्यक चर्बी है तो माँस और रीढ़ दोनों के लिए घातक है। यदि चर्बी बिलकुल भी नहीं है तो भी घातक है। इसलिए बेलेंस जरूरी है। बेलेंस आता है हड्डियों के लचीला और मजबूत होने से। इसके लिए भी चार उपाय जानें।
1. सूक्ष्म व्यायाम करें 2. छह आसन नियमित करें- ताड़ासन, त्रिकोणासन, पश्चिमोत्तनासन, उष्ट्रासन, धनुरासन और नौकासन। 3. प्राणायाम 4. मालिश।
*योगा पैकेज : चाहें तो उपरोक्त आसनों में कुंजल, सूत्रनेति, जलनेति, दुग्धनेति, वस्त्र धौति कर्म को भी जोड़ सकते हैं। कपोल शक्ति विकासक, सर्वांग पुष्टि, सूर्य नमस्कार और योग स्नान करना भी लाभप्रद है। हाँ भोजन का अवश्य ध्यान रखें। भोजन सुपाच्य और हलका-फुलका हो अन्यथा योग करने का क्या महत्व। जो आपको कठिन लगे उसे तो आप कतई ना करें।
