1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. योग
  4. »
  5. आलेख
  6. योग से मिटाएं चेहरे की झुर्रियां

योग से मिटाएं चेहरे की झुर्रियां

योगासन
FILE
उम्र बढ़ने के साथ ही व्यक्ति अपनी अनियमित जीवन शैली के चलते अपनी त्वचा की रंगत और चमक को खोता जाता है। रिंकल्स, डार्क सर्कल्स, डल स्किन, आंखों की झुर्रियां, पेट और कमर को योग से बेहतर किया जा सकता है। इसके लिए हम लाएं है कुल 6 स्टेप जो आपके चेहरे की झुर्रियां में मिटाने में सहायक सि‍द्ध होगी। इसे आप नियमित प्राणायाम के साथ करें।

स्टेप-1 : सीधे खड़े होकर पांवों को एक फुट की दूरी पर फैला लें। चेहरे को हथेलियों से ढक लें और 10 बार तेज-तेज गहरी सांस लें। इसके बाद चेहरे, आंखों और माथे को दो से तीन मिनट तक अंगुलियों से रगड़ें। त्वचा को उन जगहों पर हल्के हाथों से रगड़ें और गहरी सांस लें। रोजाना पांच मिनट ऐसा करने से आपको खासा फायदा होगा।

स्टेप-2 : मुंह से लंबी सांस खींचें और हवा भरकर एक मिनट के लिए रोकें। फिर हवा को धीरे-धीरे नाक से बाहर निकालें। इस क्रिया को पांच बार दोहराएं। यह झुर्रियों साथ ही चेहरे के दाग-धब्बे भी खत्म करता है।

स्टेप-3 : गर्दन को सुडोल बनाए रखने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। कंधों को बिना हिलाएं बाएं और फिर उसी तरह दाएं मोड़े। ऐसा लगभग 10 बार करें। इसी तरह सिर को पहले आगे की तरफ और फिर पीछे की तरफ ले जाएं। इसमें ठोड़ी सीने को छूनी चाहिए। इसे तीन बार करें। फिर ब्रह्म मुद्रा भी कर सकते हैं।। इससे गर्दन का फैट कम होता है और यह गर्दन की झुर्रियों को मिटाता है।

स्टेप-4 : जीभ को जितना बाहर निकाल सकें, निकालें और इसी के साथ आंखों को लगभग 60 सेकंड तक जितना हो सके फैलाने की कोशिश करें। यह एक्सरसाइज आंखों की कई परेशानियों को दूर कर इन्हें आराम देती है। तीन अंगुलियों को आंखों के नीचे रखकर और बिना जोर लगाए इनसे आंखों को नीचे की ओर खींचे। इस दौरान पलकों को बंद करने की कोशिश करें। इससे आंखों के नीचे आने वाली सूजन व झुर्रियां दूर होती हैं।

स्टेप-5 : रोजाना 15 से 20 मिनट का ध्यान जरूरी है। इसके लिए अपनी आंखों को बंद कर लें और अपने ध्यान को दोनों आईब्रोज के बीच के हिस्से पर केंद्रित करें। ध्यान नर्वस सिस्टम को तो रिलैक्स करता ही है, आपकी एकाग्रता और कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाता है।

स्टेप-6 : सीधे खड़े होकर पैरों को मिलाकर हथेलियों को पलटकर हाथों को ऊपर उठाकर सीधा कर लें। सांस लेते हुए कमर को बाईं ओर झुकाएं। इसमें हाथ भी साथ-साथ बाईं ओर चले जाएंगे। कमर झुकाकर कुछ देर इसी अवस्था में रहें। अब सांस की गति सामान्य रखकर आंखें बंद कर लें और फिर धीरे-धीरे वापस पूर्व अवस्था में आ जाएं। 4-5 बार दोनों ओर से इसका अभ्यास कर लें।

यह योग कमर के फैट को कम करता है साथ ही इससे कब्ज व गैस की प्रॉब्लम दूर होती है। इसे नियमित अभ्यास से किडनी, लीवर, आंतों व पैन्क्रियाज भी हेल्दी बनी रहती है।

सलाह : तनाव को अपने से कोसो दूर रखें, हरदम अच्छा फिल करें। नेगेटिव सोच को हावी न होने दें। पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। हफ्ते में एक दिन बॉडी मसाज से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और इससे त्वचा में निखार आता है। आठ घंटे की नींद आपकी बॉडी को एनर्जेटिक बना देती है और इससे हेल्थ भी हर लिहाज से ठीक रहती है।

इसके अलावा पौष्टिक खाना, व्यायाम, शांत व स्वच्छ वातावरण, मसाज वगैरह सभी सौंदर्य को बढ़ाने में सहायक हैं। नीबू के रस के साथ टमाटर का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। हरी सब्जियां व सीजनल फल का सेवन करें।

विटामिन और मिनरल से भरपूर डाइट लें। हरी सब्जियां व सीजनल फल इसके मुख्य सोर्स हैं। शुगर की ज्यादा मात्रा लेने से बचें। ऑयली खाने और फास्टफूड को अवॉइड करें। खाने की मात्रा भूख से थोड़ी कम लें। अंत में यह कि रोजाना 20 मिनट योग और ध्यान करने से त्वचा में कसाव बना रहता है।