न्यूड योगा की पश्चिम में धूम
PR
योग पर अब ग्लैमर के रंग के साथ ही सेक्स का रंग इसलिए चढ़ाया जाने लगा है कि योग के सारे आसन और प्राणायाम को एक प्रोडक्ट बनाकर बेचा जा सके। इसीके चलते न्यूड योगा, हॉट योगा और सेक्सी योगा आदि के नाम से जहाँ योगा क्लास संचालित हो रही है वहीं महँगे दामों पर इसके वीडियो भी बेचे जा रहे हैं।
सेलिब्रिटी बने योगी - सेक्सी योगी शिल्पा
इस वीडियो पर कुछ योग प्रशिक्षकों द्वारा तर्क दिया जाता है नग्न रहकर योग करने से योगासनों का फायदा तेजी से नजर आता है। साथ ही संकल्प और संयम का अभ्यास भी होता है और यह आत्मसाक्षात्कार के लिए जरूरी है। यह आपकी यौन उर्जा को बढ़ाने के लिए भी जरूरी है। इसके बहुत से मनोवैज्ञानिक कारण भी बताए जाते हैं। माना जाता है कि इसके द्वारा व्यक्ति स्वयं के शरीर की वास्तविक स्थिति से परिचित होता हैं। बेढ़प और बेडोल शरीर को फिट करने के लिए न्यूड योगा क्लास फिलहाल सिर्फ पुरुषों के लिए ही है। लेकिन बहुत सी मॉडल या कंपनियाँ अपना सिंगल न्यूड योगा वीडियो जारी कर योग को 'कामोत्तेजक योग' बनाने में लगी हुई है।
क्या है योग का रहस्य - भोग, संभोग और योग
न्यूड योगा को सेक्सी योगा कहना उचित होगा क्योंकि विदेशों में महिलाओं के लिए बहुत से ऐसे योगा सेंटर है, जहाँ केवल ब्रॉ और पेंटी पहनकर योग किया जाता है। किसी समुद्र के तट पर या हाईटेक योगा सेंटर व रिजॉर्ट में विदेशी बालाएँ योग करती हुई नजर आती है। भारत में इसकी शुरुआत शिल्पा शेट्टी के मनभावन योगा वीडियो से मानी जा सकती है।
इसके अलावा कैटरीना कैफ, बिपाशा बसु, लारा दत्ता, ऐश्वर्या राय, नतुश्री दत्ता, शार्लिन चोपड़ा, नीतू चंद्रा, करीना कपूर आदि अभिनेत्रियों की छरहरी काया का राज भी योगा ही है। इन अभिनेत्रियों के कारण योग पर ग्लैमर और सेक्स का रंग चढ़ गया है। बाबा रामदेव ने भी कहा था कि योग के प्रचार-प्रसार के लिए ग्लैमर जरूरी है।
(चित्र सौजन्य- प्लेबॉय वीडियो चित्र)

