1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. महिला दिवस
  4. Dewas Mahila Mandal Maharashtra Samaj

महाराष्ट्र समाज देवास में महिला दिवस का आयोजन

World Women's Day 2024
देवास। महिला मंडल, महाराष्ट्र समाज देवास में 6 मार्च 2024 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं का सम्मान किया गया। 'सुरक्षा व स्वास्थ्य' महिलाओं की इन दो मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष मुख्य अतिथि व‌ वक्ता के रूप में पुलिस विभाग में कार्यरत प्रीति कोरडे व चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहीं डॉ. राजसी केलकर विशेष रूप से आमंत्रित थीं। 
 
  • कार्यक्रम का आरंभ वृषाली आपटे, सचिव महाराष्ट्र समाज देवास के द्वारा ऋचा दीपक कर्पे की एक कविता से किया गया।
  • मुख्य अतिथि और वक्ता पुलिस विभाग में कार्यरत प्रीति कोरडे व चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहीं डॉ. राजसी केलकर विशेष रूप से आमंत्रित थीं।
  • दोनों ने महिलाओं के साथ अपने अनुभव बांटे और महिलाओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उचित उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
  • डॉ. राजसी केलकर ने मुख्य रुप से ओरल हाइजीन, पोस्ट कोविड समस्याएं एवं बढ़ती जा रही हार्ट अटैक की समस्या इन तीन बातों पर जानकारी दी एवं सुरक्षात्मक उपाय बताए।
  • प्रीति कोरडे ने महिलाओं की कठिन पुलिस ट्रेनिंग, सेल्फ डिफेंस व अलग-अलग धाराओं पर विस्तृत जानकारी दी।
  • इस अवसर पर हाल ही में शासकीय सेवाओं से सेवानिवृत्त होने पर प्रगति भाटावडेकर जी को‌ भी सम्मानित किया गया।
  • महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती दिव्या गोटी व शुभदा बाकरे ने उपस्थित सभी महिलाओं को भेंट वस्तु देकर उनका सम्मान किया।
  • कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती उज्वला दीपक कर्पे ने किया व आभार प्रदर्शन श्रीमती स्मिता म्हाडगुत ने‌ किया।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन क्‍यों बोलीं हम पुरुषों से झगड़ने नहीं आईं