Parents Day: इस digital world में youth अपने Parents को क्या गिफ्ट करना चाहेंगे?
Digital Gifts for Parents
1. "मेरी मां को बातें करना बहुत पसंद है इसलिए मैं अपनी मां को Amazon Alexa गिफ्ट करूंगा। मम्मी बिना टाइप किए सिर्फ अपनी आवाज़ से कुछ भी सर्च कर सकती हैं। साथ ही पापा को मैं Digital Watch गिफ्ट करना चाहता हूं। डिजिटल वॉच की मदद से उन्हें हमेशा मोबाइल इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं होगी।" - दर्शन गुप्ता
2. "मैं अपने पापा को एक Virtual Tour Experience करवाना चाहता हूं। मेरे पापा का सपना था कि वो पाकिस्तान जाएं। पर वर्चुअल टूर के ज़रिए मैं उन्हें पाकिस्तान की वर्चुअल झलक दिखाना चाहता हूं। साथ ही मेरे पेरेंट्स की हेल्थ के लिए मैं उन्हें Air Purifier भी गिफ्ट करना चाहता हूं।" - जतिन लालवानी
3. "मैं अपने पेरेंट्स को Smart Phone और Smart Watch गिफ्ट करना चाहती हूं। मेरा कॉलेज होम टाउन से काफी दूर है इसलिए मैं चाहती हूं वो मुझसे हमेशा कनेक्ट रहें। साथ ही डिजिटल वॉच के ज़रिए वो अपनी हेल्थ हैबिट को बेहतर कर सकते हैं।" - अर्पिता श्रीवास्तव
5. "मेरी मम्मी को गाने का बहुत शोक है इसलिए मैं अपनी मम्मी को Karaoke System गिफ्ट करना चाहता हूं। इस सिस्टम के ज़रिए वो घर बैठे अपनी सिंगिंग को इंटरेस्टिंग तरीके से एन्जॉय कर सकती हैं। साथ ही मेरे पापा क्रिकेट लवर हैं। इसलिए मैं उनके लिए ऑनलाइन क्रिकेट टिकट बुक करना चाहता हूं ताकि वो स्टेडियम में स्पोर्ट्स के जोश को फील कर सकें।" - करमन सिंह भाटिया
अगला लेख
