1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. आलेख
  4. Christmas Gift Idea,

Christmas Ideas : क्रिसमस पर अपनों को करें खुश, जानिए गिफ्ट्स के लिए परफेक्ट आइडिया

क्रिसमस
क्रिसमस का इंतेजार हर कोई बहुत ही बेसब्री से करता है, और इस दिन को खास बनाने के लिए इसकी तैयारियां भी कई दिनों पहले से ही शुरू कर देते है। वहीं करीबियों को  गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे है? तो हम इस लेख में आपको कुछ टिप्स बता रहे है जिन्हें अपनाकर आप एक बढ़िया सा गिफ्ट दे सकते है। बाजार में तो गिफ्ट उपलब्ध है ही साथ ही ऑनलाइन भी आप गिफ्ट ले सकते है , तो आइए जानते हैं कुछ आइडिया
 
1. क्रिसमस कुशन :
 
आप इस क्रिसमस पर कुशन भी दे सकते है, ये एक अच्छा विकल्प है। पर्सनलाइज्ड क्रिसमस कुशन को आप घर के सोफो पर तो सजा ही सकते हैं, इसके अलावा आप इसे बेड पर भी सजा के रख सकते है। क्रिसमस कुशन क्रिसमस ईव पर  घर को फेस्टिव मूड देगा। 
 
2. सिरेमिक मग :
 
क्रिसमस पर गिफ्ट को लेकर कंफ्यूज है, तो आपके लिए सिरेमिक मग बिलकुल परफेक्ट ऑपशन है। ये मग माइक्रोवेव और डिशवॉशर सेफ भी है।
 
3. आर्टिफिशल क्रिसमस ट्री और केक
 
क्रिसमस का दिन बेहद खास होता है और इस खास दिन को और खास बनाने के लिए गिफ्ट भी अहम भूमिका निभाते है। ऐसे में आप  आर्टिफिशल क्रिसमस ट्री और केक को अपने गिफ्ट लिस्ट में एड कर सकते है।
 
4. क्रिसमस ग्रीटिंग्स बॉटल
 
गिफ्ट के लिए एल्युमिनियम की प्रिंटेड बॉटल भी एक अच्छा विकल्प है। आप इसे भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते है।
 
अगला लेख
Christmas Cake Recipes 2020 : इन 10 स्पेशल केक से करें क्रिसमस सेलिब्रेशन