1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. पश्चिम बंगाल
  4. chhath-puja-greetings-shubhendu-adhikari-x-post

छठ पूजा पर शुभेंदु अधिकारी ने दी शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना

chhat pooja 2026
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर शुभेंदु अधिकारी ने श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर साझा किए गए संदेश के माध्यम से सभी भक्तों के लिए मंगलकामना की।
 
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, सूर्य उपासना, लोक आस्था एवं छठी मैया की आराधना के महापर्व छठ पूजा की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं। भगवान सूर्य देव एवं छठी मैया की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे, सब के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें, यही प्रार्थना है।
 
13 नवंबर 2026 को नहाय-खाय के साथ शुरू होकर 16 नवंबर 2026 को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। कोलकाता, हावड़ा और राज्य के अन्य हिस्सों में हजारों श्रद्धालुओं ने नदी तटों, तालाबों और आवासीय परिसरों में सूर्य देव व छठी मैया की पूजा की।
अगला लेख
Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद