सम्बंधित जानकारी
क्या शबाना आजमी ने कहा भारत अच्छा और महान देश नहीं है.. जानिए सच..
‘भारत अच्छा और महान देश नहीं है क्यूंकि यहाँ मुसलमान खुश नहीं है - शबाना आज़मी, शबाना आज़मी तुम और तुम्हारे समर्थक सीरिया और पाकिस्तान चले जाओ ताकि तुम जेसे को असली ख़ुशी मिल जाये, सहमत हैं तो शेयर करके इन लोगो को जवाब दे - संतोष भारतीय’
इस मैसेज के साथ अभिनेत्री शबाना आज़मी और एक युवक की तस्वीर फेसबुक पेज 'यूथ इंडिया' ने कुछ दिन पहले ही पोस्ट किया था, जिसके बाद इसे 11,000 से अधिक बार शेयर किया गया और 16000 से अधिक बार लाइक किया गया। आपको बता दें कि इस पेज ने अब वह पोस्ट हटा दी है।
अब जानते हैं, क्या सच में शबाना आजमी ने ऐसा कहा था..
जब हमने इस बयान के लिए सर्च किया तो पता चला कि यह बयान तो 2017 में भी ट्वीटर और फेसबुक पर वायरल हुआ था।
अभिनेत्री शबाना आजमी ने राष्ट्र-विरोधी बयान देने की खबर को खुद सिरे से खारिज किया है। शबाना ने ट्वीट कर कहा है, ‘यह सफेद झूठ है, जो मेरे नाम से प्रसारित किया जा रहा है। संतोष भारतीय अगर आपकी पहचान सही है तो साबित करिये कि यह मैंने कहा है। झूठ की बुनियाद पर अपनी दुकान चलाने वाले शर्म करो’।
THIS IS PURE LIES being circulated in my name . Santosh Bhartiya agar aapki sahi identity hai tto prove kariye ye maine kahah kaha hai. Jhoot ki buniyaad par apni dukaan chalaane wale sharm karo !!! pic.twitter.com/g6KB3o4Tcb
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) July 13, 2018
सोशल मीडिया पर राजनीतिक एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे ही कई बार बॉलीवुड हस्तियों के नाम से कई झूठे बयान शेयर कर दिए जाते हैं। इसलिए सचेत रहिये और बिना सच जाने किसी भी मैसेज, फोटो या वीडियो को आगे शेयर न करें।
