सम्बंधित जानकारी
- छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कमर कसी, दिग्गजों का ध्यान संगठन की मजबूती पर
- नारायणपुर से 16 नक्सली गिरफ्तार
- मौसम अपडेट : रायपुर पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ में कई स्थानों में बारिश
- मौसम अपडेट : उत्तरप्रदेश में आंधी, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 26 की मौत, मुंबई में भारी बारिश
- डेढ़ लाख के कर्जदार किसान ने की आत्महत्या
Web Viral: हेड कांस्टेबल ने SP से मांगी अपनी ही पत्नी को पीटने की इजाजत, वायरल हुआ लेटर
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चौंकाने वाला एक मामला सामने आया है। एक पुलिसकर्मी ने अपने जिले के पुलिस अधिक्षक को पत्र लिखकर अपनी पत्नी की पिटाई करने के लिए इजाजत मांगी है। अब यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हम इस वायरल पत्र की पुष्टि नहीं करते हैं।
दरअसल, रायगढ़ जिले में तैनात हेड कांस्टेबल संजय कुमार ने एसपी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उसने लिखा है कि उसकी पत्नी एक बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती है। वह पत्नी की सलाह से ही सारे काम करता है। लेकिन उसकी पत्नी रायपुर में 25 जून को होने वाले पुलिस परिवार धरना में शामिल होना चाहती है।
संजय ने आगे लिखा है कि वह नहीं चाहता है कि उसकी पत्नी धरना प्रदर्शन में जाए और बार-बार कहने के बाद भी उसकी पत्नी उसकी बात नहीं मान रही है। इसलिए उसे वहां जाने से रोकने के लिए उसके साथ मारना पीटना आवश्यक हो गया है।
लेकिन पत्नी के मायका पक्ष का राजनीति रसूख होने की वजह से संजय को डर है कि उसके ससुराल वाले उसके खिलाफ मुकदमा न दर्ज करा दें। इसलिए वह पत्र के माध्यम से अपनी पत्नी को डराने, धमकाने और उसकी पिटाई करने की इजाजत मांग रहा है।
