1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. If these 5 things are around the house then progress will stop

Vastu Tips : घर के आसपास है यदि ये 5 चीजें तो उन्नति रुक जाएगी, असफलता से होंगे निराश

Vastu Tips
Vastu Tips : घर हमारा वास्तु के अनुसार है परंतु यदि घर के आसपास नकारात्मकता फैलाने वाली चीजें हैं तो इसका जीवन पर भी प्रभाव पड़ेगा। वास्तु के अनुसार ऐसी कई चीजें होती हैं जिनका घर के आसपास या सामने होना वास्तु दोष निर्मित करता है। उन्हीं में से 5 महत्वपूर्ण चीजों के बारे में जान लें।
 
1. पेड़ पौधे : यदि घर के ठीक सामने कोई सा भी पेड़ है तो इससे छायाभेद दोष उत्पन्न होता है। घर के आसमाप बबूल का पेड़, इमली का पेड़ और कांटे वाले पड़े पौधे नहीं होना चाहिए। यह सभी पेड़ पौधे नकारात्मक ऊर्जा फैलाकर आपके जीवन में भी नकारात्मकता फैलाएंगे।
2. अनावश्यक खंभे : आपके घर के ठीक सामने खंभे का होना वास्तु शास्त्र के अनुसार स्तंभभेद कहा जाता है जिसके चलते तरक्की रुक जाती है। किसी भी प्रकार का खंभा है तो यह नुकसानदायक है।
 
3. मदिरालय : इन जगहों पर अपराधी, तामसिक और नकारात्मक किस्म के लोगों का आवागमन अधिक होता रहता है। इससे घर पर संकट के बादल कभी भी मंडरा सकते हैं। इसी के साथ ही जुआघर या जहां सट्टा खेला जाता हो। मांस-मच्छी की दुकान, शोर मचाने वाली फैक्ट्री, ऑटो गैराज, पत्थर तराशने वाली दुकान, यंत्र निर्माण का कार्य, फर्नीचरादि बनाने का कार्य करने वाली दुकान नहीं होना चाहिए। संगीतशाला और नृत्यशाला से मानसिक शांति भंग होगी। हालांकि यह गतिविधियां ज्यादा परेशान करने वाली नहीं होती है परंतु जब घर में कोई बीमार और वृद्ध हो तो समस्या पैदा होती है।
4. नाला : घर के सामने गंदा नाला भी आपके भीतर नकारात्मक भाव पैदा करता है, जिससे भविष्य भी अच्छा नहीं बनता है और तरक्की रुक जाती है।
 
5. मंदिर : यह भी कहते हैं कि घर एकदम मंदिर के पास नहीं होना चाहिए। मंदिर की छाया जितनी दूर तक जाती हो उसके बाद कहीं भी घर हो तो चलेगा।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें