1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. Benefits of Jade Plant

Vastu Tips : घर में जेड प्लांट लगाने के हैं 5 फायदे

Jade plant
Benefits of Jade Plant: आजकल घर में मनी प्लांट की जगह जेड प्लांट लगाने का प्रचलन बढ़ गया है। यह लगता भी बहुत सुंदर है और इसकी देखरेख करने की ज्यादा जरूरत भी नहीं होती है। यह प्लांट यदि आपने घर के रूम या गैलरी में लगा लिया तो यह बहुत ही फायदा देगा। इस पौधे का नाम है क्रसुला ओवाटा भी है। अंग्रेज़ी में इसे जेड प्लांट, फ्रेंडशिप ट्री, लकी प्लांट या मनीप्लांट भी कहते हैं। भारत में इस प्लांट को कुबेराशी प्लांट कहते हैं। वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई में इसका खासा महत्व माना गया। ALSO READ: Money plant : घर में मनी प्लांट लगाने के हैं 7 नुकसान
 
1. धन को करता आकर्षित : इसे धन को आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है। इसे लगा लिया तो धनवान बनने से आपको कोई नहीं रोक सकता।
 
2. पॉजिटिव ऊर्जा : फेंगशुई अनुसार जेड प्लांट अच्छी-ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है। यह सकारात्मक उर्जा का संचारण करता है। 
 
3. यह हवा को शुद्ध करता : इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार पर दाहिनी दिशा में रखना चाहिए या गैलरी में वहां रखें जहां से सूर्य का प्रकाश इस पर पड़े।ALSO READ: धन की कमी हो रही है तो मनी प्लांट में ये एक चीज रख दें, पैसों की बारिश होगी
 
4. भाग्य को जगाता है : घर के लिविंग रूम में लगाने से खासकर दक्षिण पूर्व यानी आग्नेय कोण में लगाने से यह भाग्य और धन को आकर्षि करता है।
 
5. बरकत देता : किचन में लगाने से यह पॉजिटिव ऊर्जा के साथ धन धान्य में बरकत बनाकर रखता है। 
 
देखभाल : यह छोटा-सा गहरे हरे रंग मखमली पौधा का होता है। इसकी पत्तियां चौड़ी होती हैं और यह घास की तरह फैलावदार होता है। इसका पौधा खरीदकर लाएं और किसी गमले या जमीन में लगा दें। इसे लगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती क्यों यह अपने आप फैल जाता है। इस पौधे को ज्यादा देखभाल की आवश्‍यकता नहीं रहती है। आप इसे सप्ताह में 3-4 बार ही पानी देते रहेंगे तो भी यह अच्‍छे से फैल जाएगा।ALSO READ: वास्तु में क्या महत्व है पंचसूलक का, होगा जीवन में मंगल ही मंगल
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सपने में पूर्वजों के नजर आने का क्या होता है इसका अर्थ, जानें 13 संकेत