1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. 5 Indoor Plants Vastu Tips

Vastu Tips : कौन से 5 इंडोर प्लांट लगाने से मिलेगी जीवन में सुख-शांति के साथ अपार समृद्धि

Keep Plants Healthy in Summer
5 Indoor Plants Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे पेड़ पौधों का घास महत् होता है। नकारात्मक पौधे लगे हैं तो जीवन में नकारात्मकता फैलेगी और सकारात्मक लगे हैं तो सकारात्मकता फैलेगी। वास्तु के अनुसार घर में यह 5 प्लांट लगा लिए तो सुख, शांति और समृद्धि के साथ ही जीवन में सफलता मिलने लगेगी।  
1. बैम्बू प्लांट : बैम्बू प्लांट अर्थात बांस का पौधा। यह बहुत ही शुभ प्लांट होता है। एक गमले में इसका पौधा लगा दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होता है। यह घर की सुंदरता को बढ़ाता है। बांस का पौधा वातावरण और हवा को शुद्ध करता है। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार बांस को सुख और समृद्धि देने वाला माना गया है। समय के साथ यह पौधा जितना ज्यादा बढ़ाता है आप जीवन में उतनी ही उन्नती करते जाते हैं। बांस का पौधा लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। यानी यह लकी पौधा है। बांस का पौधा मानसिक शांति के प्रदान करता है।
2. मनी प्लांट : मान्यता है कि इस बेल के घर में रहने से धन और समृद्धि बढ़ती है। मनीप्लांट को आग्नेय दिशा में लगाना उचित माना गया है। इस दिशा के देवता गणेशजी हैं जबकि प्रतिनि‍धि ग्रह शुक्र हैं।
 
3. केले का पेड़ : समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा की जाती है। घर की चारदीवारी में केले का वृक्ष लगाना शुभ है। बृहस्पति ग्रह का कारक होने के कारण इसे ईशान कोण में लगाना शुभ है। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को केले का भोग लगाया जाता है।
 
4 क्रसुला ओवाटा : मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से यह धन को आकर्षित करता है। फेंगशुई अनुसार क्रासुला अच्छी-ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है। अंग्रेज़ी में इसे जेड प्लांट, फ्रेंडशिप ट्री, लकी प्लांट या मनी प्लांट कहते हैं।
5. रजनीगंधा : रजनीगंधा की तीन किस्में होती है। इसका सुगंधित तेल और इत्र भी बनता है। इसके कई औषधीय गुण भी है। इससे घर में लनाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Mangal Gochar : मंगल के मेष में गोचर से 4 राशियां बचकर रहें, हो सकता है बड़ा नुकसान