1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. वसंत पंचमी
  4. बसंत पंचमी को क्यों कहते हैं श्री पंचमी, इस देवी की पूजा करने से होगी धन की वर्षा

Shri Panchami Puja| बसंत पंचमी को क्यों कहते हैं श्री पंचमी, इस देवी की पूजा करने से होगी धन की वर्षा

Shri Panchami Puja
Basant Panchami 2024 : बसंत पंचमी पर मां सरस्वती के अलावा तक्षक नाग, श्रीकृष्ण, कामदेव, रति और प्रद्युम्न की पूजा भी होती है। परंतु इस दिन को श्री पंचमी भी कहते हैं और इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा भी होती है। शुभ मुहूर्त में यदि श्री हरि विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पंचोपचार या षोडशोपचार विधि से पूजा की गई तो धन समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा।
 
पूजा मुहूर्त- 14 फरवरी 2024 बुधवार के दिन सुबह 07:01 से दोपहर 12:35 के बीच।
अमृत काल मुहूर्त : सुबह 08:30 से सुबह 09:59 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:08 से 06:33 तक।
रवि योग : सुबह 10:43 से अगले दिन सुबह 07:00 तक।
 
श्री पंचमी पूजा- Shri Panchami Puja : माता लक्ष्मी को श्री कहते हैं इसी लिए बसंत पंचमी को श्री पंचमी भी कहा जाता है। आज के दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है। कुछ लोग देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती की पूजा एक साथ ही करते हैं। खासकर व्यापारी वर्ग दोनों की पूजा एक साथ करते हैं। लक्ष्मी जी की पूजा के साथ श्री सू्क्त का पाठ करना अत्यंत लाभकारी माना गया है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बसंत पंचमी 2024 विवाह मुहूर्त जानिए