सम्बंधित जानकारी
- UP: बदायूं में विस्फोट के कारण अवैध पटाखा निर्माण इकाई ध्वस्त, 2 लोगों की मौत
- Agra: शाही जामा मस्जिद में जानवर का सिर फेंका, मुस्लिम समाज आक्रोशित, पुलिस बल तैनात
- मायावती की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, पति समेत 7 पर मामला दर्ज
- पेट्रोल पंप मैनेजर ने बोतल में नहीं दिया पेट्रोल, बाइक सवार ने गोली मारकर ली जान
- मस्जिद के वकील वारसी का स्पष्टीकरण, जुमा मस्जिद नाम से गलत बोर्ड भेजा गया
योगी आदित्यनाथ की राणा सांगा को श्रद्धांजलि, कहा उनकी वीरता भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी
Yogi Adityanath tributes Rana Sanga : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजपूत शासक राणा सांगा की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी वीरता सदियों तक भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, धर्मरक्षा हेतु समर्पित रहे परम प्रतापी राणा सांगा की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन! उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति और त्याग की प्रतीक उनकी यशगाथा इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका शौर्य युगों-युगों तक भारतभूमि को स्वाभिमान से सिंचित करता रहेगा।
राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कई क्षत्रिय समूह एकत्रित हो रहे हैं। आगरा में भी एक ऐसा ही आयोजन होना है। इसे लेकर आगरा में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।धर्मरक्षा हेतु समर्पित रहे परम प्रतापी राणा सांगा जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 12, 2025
राष्ट्रभक्ति और त्याग की प्रतीक उनकी यशगाथा इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।
उनका शौर्य युगों-युगों तक भारतभूमि को स्वाभिमान से सिंचित करता रहेगा।
इससे पहले आठ अप्रैल को 35 से अधिक क्षत्रिय समूहों ने लखनऊ में एकत्र होकर राजपूत राजा राणा सांगा को देशद्रोही कहे जाने संबंधी समाजवादी पार्टी सांसद रामजी लाल सुमन के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
edited by : Nrapendra Gupta
