रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Mosque lawyer Warsi's clarification, wrong board was sent in the name of Juma Masjid
Last Updated :संभल (यूपी) , बुधवार, 9 अप्रैल 2025 (16:28 IST)

मस्जिद के वकील वारसी का स्पष्टीकरण, जुमा मस्जिद नाम से गलत बोर्ड भेजा गया

sambhal jama maszid
Wrong board with name Juma Masjid:  शाही जामा मस्जिद (Shahi Jama Masjid), संभल के वकील शकील अहमद वारसी (Warsi) ने बुधवार को कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा 'जुमा मस्जिद' नाम से भेजा गया साइन बोर्ड गलत है, क्योंकि यह मस्जिद पहले से ही शाही जामा मस्जिद के नाम से प्रसिद्ध है। वारसी ने बातचीत में कहा कि यह नया विवाद है जिसकी कोई जरूरत नहीं है। बोर्ड भेजने की जरूरत क्या पड़ रही थी और जो बोर्ड पहले से लगा हुआ था, उसे ही लगा रहने देते।ALSO READ: संभल की जामा मस्जिद पर लगे साइन बोर्ड को बदल सकता है ASI, जानिए वजह
 
इस पर आपत्ति दर्ज कराई जाएगी : उन्होंने कहा कि मस्जिद के प्रबंधन के साथ ही इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वकील और उच्चतम न्यायालय के वकील से सलाह-मशविरे के बाद इस पर आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। एएसआई ने एक नया साइन बोर्ड भेजा है जिसमें मस्जिद का नाम 'जुमा मस्जिद' लिखा गया है।ALSO READ: संभल जामा मस्जिद में अनुष्ठान की कोशिश, 3 लोगों को लिया हिरासत में

एएसआई के वकील विष्णु शर्मा ने पहले कहा था कि मस्जिद के बाहर पहले एएसआई का एक बोर्ड लगा था, लेकिन कुछ व्यक्तियों ने कथित तौर पर इसे हटाकर 'शाही जामा मस्जिद' लिखा बोर्ड लगा दिया। नया बोर्ड एएसआई के दस्तावेजों में दर्ज नाम 'जुमा मस्जिद' के अनुसार बनाया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
ग्लोबल स्किल पार्क की ब्रांड वैल्यू हो स्थापित, सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश, हर ब्लॉक में ITI हो उपलब्ध