1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. truck collides with tractor trolly in mirzapur , 10 dies

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बड़ा हादसा, सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत

accident
Mirzapur accident news : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गुरुवार देर रात को एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब एक बजे मिर्जापुर-वाराणसी सीमा पर कछवां और मिर्जामुराद के बीच जीटी रोड पर हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 13 मजदूर थे जो भदोही जिले में निर्माण कार्य करके लौट रहे थे, तभी उनके वाहन को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया।
 
सूचना प्राप्त होते ही एसपी अभिनंदन और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 13 लोगों में से 10 की मौत हो गई तथा 3 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) वाराणसी भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
 
अभिनंदन ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उन्हें शवगृह भेजा है। इस संबंध में कछवां थाने में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बाढ़ से बिहार बेहाल, नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर