1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. person who removed Sai Baba's idols from temples is in custody

UP: वाराणसी के मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाने वाला हिरासत में

person who removed Sai Baba's idols from temples is in custody
case of removal of Sai Baba's idols: वाराणसी (Varanasi) के विभिन्न मंदिरों से साईं बाबा (Sai Baba) की मूर्तियां हटाने वाले एक कथित हिन्दूवादी संगठन के प्रमुख को बुधवार की देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने गुरुवार को बताया कि हिन्दूवादी संगठन 'सनातन रक्षक दल' के मुखिया अजय शर्मा (Ajay Sharma) को बुधवार को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया गया है।ALSO READ: वाराणसी में मंदिरों से हटाई गई साईं बाबा की मूर्ति, जानिए क्या है मामला?
 
14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्ति हटाईं : शर्मा ने बुधवार को बताया था कि वह लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर सहित अब तक 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्ति हटा चुका है बाकी कुल 50 और मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाई जाएंगी।ALSO READ: महाप्रयाण दिवस पर विशेष : सत्य साईं बाबा कौन थे? जानें उनके कार्य

वाराणसी में 'सनातन रक्षक दल' द्वारा लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाए जाने के बाद बुधवार को वाराणसी के साईं भक्तों और साईं मंदिर के प्रबंधकों ने बैठक कर नाराजगी जताई थी।ALSO READ: Sai Jayanti: शिरडी के साईं बाबा का असली नाम क्या था, कहां हुआ था उनका जन्म?
 
श्री साई मंदिर के प्रबंधन से जुड़े अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी के साईं मंदिर के प्रबंधकों और भक्तों ने बैठक कर साईं मंदिरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह के कृत्य से वाराणसी और देश का माहौल खराब हो सकता है।ALSO READ: श्री सत्य साईं बाबा के 10 शुभ संदेश
 
उन्होंने कहा कि लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाए जाने की जानकारी हमें सोशल मीडिया से प्राप्त हुई है। अगर किसी को साईं बाबा की मूर्ति लगाने से आपत्ति है तो वे साईं बाबा की मूर्ति को उन्हें सौंप दें, उनका अनादर नहीं करें।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पश्चिम एशिया में युद्ध की आहट से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स में भारी गिरावट, निफ्टी भी धड़ाम