1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Minister's health deteriorated due to rat bite in UP

समझा सांप निकली चुहिया, दहशत में योगी के मंत्री की तबीयत बिगड़ी...

Girish Yadav
बांदा (उत्तर प्रदेश)। दो दिवसीय दौरे पर बांदा पहुंचे उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव को रविवार रात सोते समय चूहे ने काट लिया। इसके बाद मंत्री जी की तबीयत बिगड़ने लगी। 
 
उन्होंने बताया कि हालांकि, सांप के डसने का संदेह होने के चलते मंत्री की तबीयत बिगड़ने लगी। बाद में चूहे के काटने की पुष्टि होने पर मरहम-पट्टी कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
 
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया कि दो दिवसीय दौरे पर बांदा आए खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव रविवार रात मवई बाईपास स्थित सर्किट हाउस के कमरा संख्या छह में रुके थे। देर रात करीब तीन बजे उन्हें महसूस हुआ कि किसी जीव ने उनके दाएं हाथ की उंगली काट ली है।
 
डॉ. मिश्रा के मुताबिक, आसपास जंगल होने की वजह से मंत्री को शक हुआ कि उन्हें सांप ने डस लिया है और इसी घबराहट में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मिश्रा ने बताया कि मंत्री को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में पता चला कि उन्हें सांप ने नहीं, बल्कि चूहे या छछूंदर ने काटा है।
 
मिश्रा के अनुसार, सांप के न डसने की पुष्टि होने के बाद मंत्री की तबीयत में सुधार होने लगा और उन्हें सुबह 6 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि यादव अब बिल्कुल स्वस्थ हैं और वह सोमवार सुबह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
अगला लेख
लोगों को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकती सरकार; SC, सार्वजनिक स्थानों पर नॉन वैक्सीनेटेड लोगों को बैन करना सही नहीं