रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Girl's body found inside car in Asaram's ashram
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (12:41 IST)

UP: आसाराम के आश्रम में कार के अंदर मिला लड़की का शव, पुलिस जुटी जांच में

asaram
गोंडा (यूपी)। जेल में बंद आसाराम के गोंडा स्थित आश्रम से इस वक्त एक बड़ा समाचार मिला है। आसाराम के आश्रम में ऑल्टो कार में एक बच्ची का शव मिला है और उसकी उम्र करीब 13-14 साल बताई जा रही है। शव मिलने की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

 
जानकारी के मुताबिक ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विमौर का है। यहां आसाराम का आश्रम है। बच्ची 5 अप्रैल से लापता थी। उसका शव 4 दिन बाद बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक कार से बदबू आने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची।
 
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मुताबिक कार के अंदर से बदबू आने पर आश्रम के चौकीदार ने उस कार को खोलकर देखा तो उसके अंदर शव मिला जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।  पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें
अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 11 अप्रैल से होंगे शुरू, 30 जून से 11 अगस्त तक चलेगी यात्रा