1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. fire in Noida metro rail corporation

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के दफ्तर में आग

Noida metro rail corporation
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 29 में स्थित नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (NMRC) के दफ्तर में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई। दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी।
 
विभाग ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
 
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 29 में स्थित एनएमआरसी के दफ्तर में शुक्रवार दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग गई।
 
उन्होंने बताया कि ऑफिस से तेज धुंआ निकल रहा है, जिसके चलते वहां काम करने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
 
सीएफओ ने बताया कि आग के समय ऑफिस में काफी लोग काम कर रहे थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। (भाषा)
अगला लेख
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: विराट और विलियम्सन के सपनों के बीच क्या आएगी बारिश?