1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Uttar Pradesh Assembly elections 2022 Yogi Adityanath Rajnath Singh

UP : 2022 के चुनाव में क्या योगी आदित्यनाथ नहीं होंगे CM का चेहरा? राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

Uttar Pradesh
उत्तरप्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा में बैठकों का शुरू हो चुका है। मंत्रिमंडल की विस्तार के साथ चुनावों में भाजपा की तरफ से सीएम के चेहरे को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है। इन अटकलों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विराम लगा दिया है। 
समाचार चैनल आज तक चैनल से खास बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद शानदार काम किया है। 
 
कोरोना संक्रमित होने के बाद भी सक्रिय थे। आइसोलेशन में रहने के दौरान भी लगातार काम करते रहे। अगले चुनाव में सीएम चेहरा पर राजनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री वे हैं तो दूसरा कौन होगा। उनके परिश्रम और नीयत पर सवाल नहीं किया जा सकता। 
अगला लेख
नंदीग्राम सीट : HC पहुंचीं ममता बनर्जी, राज्यपाल धनखड़ ने गृहमंत्री शाह से की मुलाकात