1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. groom run away before marriage in UP

स्टेज पर बेहोश हुई दुल्हन, भूत बाधा का आरोप लगाकर दूल्हे ने किया शादी से इनकार

marriage
कन्नौज। उत्तरप्रदेश के कन्नौज के जगतपुर गांव में एक शादी में उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन स्टेज पर ही बेहोश हो गई। दूल्हे ने दुल्हन पर भूत बाधा का आरोप लगाकर शादी से इनकार कर दिया।
 
मैनपुरी के नवीगंज से देवेंद्र पुत्र धर्म सिंह कठेरिया जगतपुर गांव में बुधवार रात बारात लेकर आया था। भीषण गर्मी व प्यास के चलते दुल्हन को अचानक चक्कर आ गया और वह गिर पड़ी।

यह नजारा देखकर दूल्हे के बहनोई लालू निवासी सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद भड़क उठा। उसने कहा कि बीमार लड़की से शादी करवाई जा रही है। उसे पहले ही पता था कि लड़की पर कोई भूत बाधा आती है। मौका पाकर दूल्हा व बाराती भाग निकले।

वहीं वधूपक्ष ने दावा किया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात वापस लौट गई। दुल्हन के पिता ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। 
अगला लेख
केरल BJP की बढ़ी मुश्किल, पार्टी प्रमुख सुरेंद्रन के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश