1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 3 students died in a road accident in Balrampur Uttar Pradesh

UP : बलरामपुर में सड़क हादसा, 3 छात्रों की मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्‍कर

Road Accident
Balrampur Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार को अपने परीक्षा केंद्र का पता लगाने जा रहे 3 छात्रों की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। यह दुर्घटना बलरामपुर बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुई जब छात्र मोटरसाइकल पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक छात्रों की पहचान शिवम (16), विकास यादव (18) और अजय यादव (16) के रूप में हुई है। यह दुर्घटना बलरामपुर बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुई जब छात्र मोटरसाइकल पर सवार होकर जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पीलीभीत गांव के पास तेज रफ्तार एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकल को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छात्र 24 फरवरी से शुरू हो रही उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के लिए अपने परीक्षा केंद्र की जगह देखने जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
West Bengal : बीरभूम में TMC कार्यकर्ता की हत्या, रास्‍ते में रोककर डंडों व पत्थरों से किया हमला