1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. dhar motor cycle falls in well, 4 dies

कुएं में गिरी मोटरसाइकिल, 4 लोगों की मौत

dhar news in hindi
Dhar news in hindi : मध्यप्रदेश के धार जिले में एक मोटरसाइकिल के कुएं में गिरने से उस पर सवार 4 युवकों की मौत हो गई। पुलिस के यह हादसा गुरुवार रात करीब पौने 12 बजे जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर छोटी उमरबंद तथा मुंडला गांव के बीच हुआ। ALSO READ: नीमच में पंचायत CEO की दिनदहाड़े किडनैपिंग, फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने बचाया, लिव इन पार्टनर पर शक
 
मनावर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि एक ही मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग तीखे मोड़ पर कुएं में गिर गए। मृतकों की पहचान संदीप (19), अनुराग (22), मनीष (20) और रोहन (19) के रूप में हुई है।
 
उन्होंने बताया कि ये सभी एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद छोटी उमरबंद से मुंडला गांव लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: नतीजों से पहले से केजरीवाल के घर सभी 70 उम्मीदवारों की बैठक