1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ai conference protest three more arrested from shimla total 11 accused arrested
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 25 फ़रवरी 2026 (23:27 IST)

Delhi Police Vs Himachal Police : AI समिट पर बवाल, हिमाचल और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव

youth congress protest in ai summit
राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में कमीज उतार कर किए गए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में कांग्रेस के तीन और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या 11 हो गई है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सौरभ, सिद्धार्थ और अरबाज़ को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के एक होटल से पकड़ा।

हिमाचल पुलिस ने इस कार्रवाई नियमों को विरुद्ध बताया और दिल्ली पुलिस के जवानों को भी डिटेन कर लिया। हिमाचल पुलिस तीनों युवकों व पुलिस को लेकर शिमला रवाना हो गई। हिमाचल ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताया, क्योंकि प्रदेश पुलिस को तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई।

दिल्ली पुलिस और हिमाचल प्रदेश पुलिस में टकराव 

दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में अर्धनग्न प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के 3  कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को हिमाचल प्रदेश और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव हो गया। यह टकराव तब हुआ जब दिल्ली पुलिस ने हिमाचल पुलिस को बताए बिना चुपके से कार्रवाई की। इसके बाद हिमाचल पुलिस के एक अधिकारी ने जिला कोर्ट के कोर्ट नंबर 2 में अर्जी दी। कोर्ट की सुनवाई के बाद शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस को फिर रोका। इस कारण इसे अपहरण का मामला बनाया गया है। फिलहाल, अब दिल्ली पुलिस कार्रवाई पूरी कर रही है। अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
आज की 5 बड़ी खबरें: इजराइल में मोदी-नेतन्याहू मुलाकात, NCERT माफी, ईरान पर US एक्शन और T20 में भारत की अग्निपरीक्षा