आज की 5 बड़ी खबरें: इजराइल में मोदी-नेतन्याहू मुलाकात, NCERT माफी, ईरान पर US एक्शन और T20 में भारत की अग्निपरीक्षा
26 February Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे का आज दूसरा दिन है। आज दोनों नेता में द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। किताब पर मचे बवाल पर NCERT ने मांगी माफी। अमेरिका ने ईरान पर शिकंजा कसते हुए करीब 30 लोगों, कंपनियों और जहाजों पर प्रतिबंध लगाए। टी20 वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया का अहम मुकाबला। 26 फरवरी की बड़ी खबरें, जिन पर आज सभी की नजरे हैं।
पीएम मोदी के इजराइल दौरे का दूसरा दिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी आज इजराइली प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें ड्रोन खरीद और कई बड़े रक्षा समझौतों पर सहमति बनने की संभावना है। पहले दिन पीएम मोदी ने इजराइली संसद को संबोधित किया था। उन्हें इजराइल का सर्वोच्च पुरस्कार भी दिया गया है।
नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बताया एशिया का शेर
NCERT ने मांगी माफी
ट्रंप सरकार के ईरान पर नए प्रतिबंध
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के प्रशासन ने ईरान के करीब 30 व्यक्तियों, कंपनियों और जहाजों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका का आरोप है कि ये संस्थाएं ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम, ड्रोन निर्माण और गुप्त रूप से तेल बेचने की गतिविधियों में शामिल हैं।
इन प्रतिबंधों को संभावित परमाणु वार्ता से पहले दबाव की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इससे मध्य-पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है और वैश्विक तेल बाजार पर भी असर पड़ सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का जिम्बाब्वे से मुकाबला
edited by : Nrapendra Gupta