बुधवार, 22 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Demand for bulldozer action in the high profile rape and love jihad case in Bhopal
Last Modified: बुधवार, 25 फ़रवरी 2026 (20:09 IST)

भोपाल में हाईप्रोफाइल रेप और लवजिहाद मामले में बुलडोजर कार्रवाई की मांग, हिंदू संगठनों ने बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

High profile rape and love jihad case in Bhopal
राजधानी भोपाल में हिंदू युवतियों का ब्रेनवॉश कर उनके साथ रेप और हाईप्रोफाइल लवजिहाद मामले को लेकर अब हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए है। बुधवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बागसेवनिया थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग के साथ उनके ठिकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री से पूरे मामले हस्तक्षेप की मांग करते हुए पूरे नेटवर्क के खुलासे की मांग की है। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नही्ं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 
 
कैसे हुआ पूरे मामले का खुलासा?- राजधानी भोपाल में सामने आए हाईप्रोफाइल मामले का खुलासा तब हुआ जब भोपाल की रहने वाली एक युवती के साथ छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक ब्यूटीशियन ने बागसेवनिया थाने में चंदन यादव नाम के शख्स पर रेप और जबरन धर्मपरिवर्तन कराने का मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे पहले काम दिलाने के बहाने फंसाया गया फिर उसके साथ भोपाल के साथ अन्य जगह रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि जून 2024 में वह काम की तलाश मे थी, तभी एक परिचित के संजना नाम की लड़की से मुलाकात हुई। संजना ने काम दिलाने के बहाने उसे अमरीन से मिलवाया और वह अमरीन के घर नौकरी करने लगी। पीड़िता ने बताया कि अमरीन के घर पर ही चंदन यादव ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
पूरे मामले में अमरीन और आफरीन नाम की दो मुस्लिम युवतियों की भूंमिका सामने आई है। पूरे मामले की  मास्टरमाइंड के तौर पर पहचाने जाने वाली अमरीन और  आफरीन ही पहले हिंदु युवितियों  की मजबूरी का फायदा उठाकर अपने  जाल में फंसाती थी, फिर हाईप्रोफाइल लाइफस्टाइल का झांसा देकर बड़ी-बड़ी पार्टियों और क्लब में ले जाकर एमडी ड्रग्स की आदी बनाकर उन्हें राईसजादों से संबंध बनाने के लिए  मजबूत करती थी। दोनों ही बहनें आरोपी चंदन यादव के साथ लिवइन में रहती थी और यह पूरा एक गिरोह चला रही थी।अमरीन और आफरीन ने ही सबसे पहले ब्यूटीशियन युवती से दोस्ती की थी। उन्होंने पीड़िता का भरोसा जीता और उसे यह विश्वास दिलाया कि चंदन यादवउसके लिए सबसे सही जीवनसाथी है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले में चंदन यादव के साथ दोनों बहनों  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह पूरा एक संगठित गिरोह की तरह काम कर रहा था। 
 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
ये भी पढ़ें
LIVE: 7 अक्टूबर के नरसंहार का दर्द महसूस कर रहा हूं, इसराइल की संसद में PM मोदी का संबोधन