सम्बंधित जानकारी
- Aadhaar card को लेकर बड़ा बदलाव, अब Date of birth का प्रूफ नहीं, UIDAI का नया नियम लागू
- PM Kisan Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त, खाते में कब आएंगे ₹2,000, ऐसे चेक करें बेनेफिशियरी लिस्ट और स्टेटस
- अब दवा असली है या नकली, एक स्कैन में चलेगा पता; वैक्सीन, एंटीबायोटिक और कैंसर की दवाओं पर QR Code अनिवार्य
- Passport : 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा! केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानिए नई दरें
- Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान
1 जुलाई से बदल रहे हैं कई बड़े नियम : आधार, पासपोर्ट, UPI-PF, क्रेडिट कार्ड और कार खरीदने वालों पर पड़ेगा सीधा असर
अगर आपका आधार अपडेट करना है, नया पासपोर्ट बनवाना है, क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं या नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 1 जुलाई से लागू होने वाले नए नियम आपके लिए अहम हैं। पीएफ निकालने को लेकर भी बड़ा बदलाव हो सकता है। जुलाई की शुरुआत के साथ कई ऐसे बदलाव लागू हो रहे हैं, जिनका असर करोड़ों लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। इन बदलावों की जानकारी पहले से होने पर आप अपने जरूरी काम समय रहते और बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं।
किन लोगों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा?
- आधार अपडेट कराने वाले
- नया पासपोर्ट बनवाने वाले
- नई कार खरीदने की योजना बना रहे लोग
- क्रेडिट कार्ड यूजर्स
- EPF खाताधारक
आइए जानते हैं क्या-क्या बदल रहा है।
1. आधार से ईमेल लिंक कराना होगा मुफ्त
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बड़ा फैसला लेते हुए 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक आधार से ईमेल आईडी लिंक कराने की सुविधा पूरी तरह मुफ्त कर दी है। पहले इस सेवा के लिए 75 रुपये शुल्क देना पड़ता था।
2. पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा
1 जुलाई से नया पासपोर्ट बनवाने और पासपोर्ट रिन्यू कराने की फीस बढ़ जाएगी। सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपये से बढ़कर 2,500 रुपये हो जाएगी। तत्काल (Tatkal) पासपोर्ट की फीस 3,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दी गई है। नई फीस नए आवेदन और रिन्यूअल दोनों पर लागू होगी।
3. कार खरीदना पड़ेगा महंगा
अगर आप जुलाई में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 1.5% से 3% तक कीमत बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनियों का कहना है कि उत्पादन लागत और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण यह फैसला लिया गया है।
4. क्रेडिट कार्ड के नियम बदलेंगे
1 जुलाई से कई बैंकों और कार्ड कंपनियों के रिवॉर्ड पॉइंट्स और बेनिफिट्स में बदलाव होगा। कुछ ट्रांजैक्शन पर अब रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे। फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए खर्च की न्यूनतम सीमा तय की गई है।
कई बैंक अब एक तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये खर्च करने पर ही मुफ्त डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज सुविधा देंगे। 5. बैंक नहीं कर सकेंगे गलत तरीके से प्रोडक्ट बेचने की कोशिश
6. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए नियम 1 जुलाई से लागू होंगे।
अब बैंक ग्राहक की स्पष्ट सहमति (Explicit Consent) के बिना कोई वित्तीय उत्पाद नहीं बेच सकेंगे। भ्रामक तरीके (Dark Patterns) अपनाकर ग्राहकों को गुमराह नहीं कर सकेंगे। जबरन किसी अन्य प्रोडक्ट के साथ वित्तीय उत्पाद नहीं जोड़ सकेंगे। केवल ग्राहक की जरूरत के अनुसार ही उत्पाद की सलाह दे सकेंगे। यदि किसी मामले में मिस-सेलिंग (Mis-selling) साबित होती है तो ग्राहक को पूरा पैसा वापस पाने का अधिकार होगा।
6. UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जुलाई में अपना नया डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 लॉन्च कर सकता है। इसके बाद EPF खाताधारक UPI के जरिए अपना PF का पैसा कुछ ही मिनटों में निकाल सकेंगे। अब तक PF निकालने में कई दिन लग जाते थे, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह प्रक्रिया काफी तेज और आसान हो जाएगी।
